नाम से जमीन कैसे देखें UP 2026: मोबाइल से खतौनी निकालें (Step-by-Step)

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके, आपके पिता, दादा या किसी भी व्यक्ति के नाम पर कितनी जमीन दर्ज है? अगर आपके पास खसरा या खाता संख्या नहीं है, तो भी आप UP Bhulekh पोर्टल पर सिर्फ नाम डालकर जमीन का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं।

इस लेख में हम आपको UP में नाम से जमीन कैसे देखें, इसकी पूरी प्रक्रिया बताएंगे, जिससे आप घर बैठे मोबाइल से खतौनी और मालिक की जानकारी तुरंत चेक कर पाएंगे।

नोट: अगर एक ही नाम के कई लोग मिल रहे हैं, तो घबराएं नहीं – सही जमीन की पहचान कैसे करें, यह हमने नीचे आसान तरीके से समझाया है।

नाम से जमीन कैसे देखें (पूरी प्रक्रिया विस्तार से)

नाम से जमीन की जानकारी देखने के लिए आपको UP Bhulekh Portal की वेबसाइट का उपयोग करना होगा। यह सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और अपनाएं।

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में (upbhulekh.gov.in) UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। ध्यान रखें कि आप केवल सरकारी वेबसाइट ही खोलें।

Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको “खतौनी की नकल देखें” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। यह वही सेक्शन है जहां से आप अपनी जमीन की जानकारी निकाल सकते हैं।

UP Bhulekh Naam se kaise dekhe step 2

Step 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको जमीन की लोकेशन चुननी होगी। आपको अपने जनपद (District), तहसील (Tehsil), ग्राम (Village) का नाम चुनना होगा।

अगर आप अपनी जमीन का वर्तमान रिकॉर्ड देखना चाहते हैं, तो वर्तमान खतौनी का ऑप्शन चुनें, जबकि पुराने रिकॉर्ड देखने के लिए फसली वर्ष का चयन करें।

UP Bhulekh Naam se kaise dekhe step 3

Step 4: अब स्क्रीन पर अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे। आपको इनमें से “खातेदार के नाम द्वारा खोजें” वाले विकल्प पर क्लिक करना है। यही विकल्प आपको नाम से जमीन खोजने में मदद करेगा।

UP Bhulekh Naam se kaise dekhe step 4

⚠️ ध्यान दें: यहीं पर सबसे ज्यादा लोग गलती करते हैं और सही जमीन नहीं ढूंढ पाते। अगर आपको थोड़ा भी confusion है, तो नीचे वीडियो में यह स्टेप देखकर समझें 👇

Step 5: इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक डिजिटल कीबोर्ड आएगा। जिसकी मदद से आपको उस जमीन के मालिक का नाम दर्ज करना है, जिस जमीन की खतौनी आप निकालना चाहते हैं। ध्यान रखें कि जमीन मालिक का नाम हिंदी में ही टाइप करना है।

मोबाइल के अपने कीबोर्ड से टाइप करने पर अक्सर सही रिजल्ट नहीं मिलता, इसलिए केवल स्क्रीन पर दिख रहे डिजिटल कीबोर्ड का ही उपयोग करें।

UP Bhulekh Naam se kaise dekhe step 5

Step 6: नाम डालकर खोजें बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने उस नाम से जुड़ी जमीनों की एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी। अब जिस जमीन की जानकारी देखनी है, उसके सामने दिए गए चेक बॉक्स को चुनें।

UP Bhulekh Naam se kaise dekhe step 6

अगर नाम डालने पर रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है, तो इसके कारण और समाधान जानने के लिए हमारे Land Problems पेज को जरूर देखें।

Step 7: अब ऊपर दिख रहे उद्धरण देखें वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी जमीन की पूरी खतौनी खुल जाएगी।

UP Bhulekh Naam se kaise dekhe step 7

Step 8: अब आप अपनी जमीन की पूरी जानकारी देख सकते हैं, जैसे कि मालिक का नाम, खसरा नंबर, जमीन का प्रकार, क्षेत्रफल इत्यादि।

UP Bhulekh Naam se kaise dekhe step 8

Step 9: अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए Download PDF विकल्प पर क्लिक करें और इसे अपने मोबाइल में सेव कर लें।

UP Bhulekh Naam se kaise dekhe step 9

ध्यान दें: यह केवल सामान्य खतौनी होती है। यदि आपको बैंक, कोर्ट, KCC या रजिस्ट्री के लिए कानूनी रूप से मान्य प्रति चाहिए, तो Digitally Signed प्रमाणित खतौनी डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया देखें।

Step 10: इस तरह आप आसानी से केवल नाम से जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Bhulekh Naam se kaise dekhe step 10

नाम से जमीन देखने में समस्या आए तो क्या करें?

कई बार लोगों को नाम से जमीन खोजने में परेशानी होती है। ऐसे में आप नीचे दिए गए उपाय अपनाएं ताकि नाम से जमीन खोजने में आपको कोई परेशानी नहीं हो।

  • अगर नाम डालकर जमीन खोजते वक्त कोई परेशानी हो तो नाम को अलग-अलग तरीके से लिखकर खोजें।
  • पूरा नाम और उपनाम (Surname) दोनों डालें। अधूरा नाम डालने पर आपके सामने जानकारी खुलकर नहीं आएगी।
  • डिजिटल कीबोर्ड से नाम डालते वक्त सही भाषा यानी हिंदी भाषा का उपयोग करें।
  • सही गांव, जिला और तहसील का चयन करें अन्यथा गलत जानकारी खुलकर आएगी।
  • इंटरनेट धीरे चल रहा हो तो दोबारा प्रयास करें या वेबसाइट को रिफ्रेश करें।
  • दिन के समय सर्वर पर लोड अधिक होने के कारण वेबसाइट पर error आ सकता है, इसीलिए सुबह या रात में फिर से कोशिश करें।
  • अगर फिर भी समस्या हो, तो नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) से सहायता लें।

एक ही नाम के कई लोग होने पर अपनी जमीन कैसे पहचानें?

अक्सर एक ही गांव में एक ही नाम के कई किसान होते हैं। अपनी सही जमीन की पहचान करने के लिए इन 3 बातों का ध्यान रखें:

  • पिता का नाम: नाम के ठीक आगे ब्रैकेट में पिता का नाम दिया होता है।
  • रकबा (Area): अगर पिता का नाम भी समान है, तो रकबा (Area) देखकर पहचान करें। अगर आपको रकबा का मतलब नहीं पता, तो पहले हमारा रकबा क्या है? गाइड पढ़ें।
  • हिस्सेदारी (अंश/ Share): खतौनी में देखें कि उस जमीन में और किन लोगों के नाम जुड़े हैं, इससे सही जमीन पहचानने में मदद मिलती है।

नाम से जमीन देखते समय किन गलतियों से बचें

नाम से जमीन खोजते समय कुछ सामान्य गलतियां होती हैं, जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए अन्यथा आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है।

  • हिंदी टाइपिंग में ‘श’ की जगह ‘ष’ या ‘व’ की जगह ‘ब’ का प्रयोग करने से सर्च रिजल्ट नहीं मिलते। डिजिटल कीबोर्ड का ही उपयोग करें।
  • अगर हाल ही में नामांतरण हुआ है और रिकॉर्ड अपडेट हुआ या नहीं, यह देखना चाहते हैं, तो Mutation Status ऑनलाइन कैसे चेक करें वाली गाइड देखें।
  • किसी भी वेबसाइट पर भरोसा करके अपनी जानकारी न भरे केवल UP Bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
  • नाम के ठीक आगे पिता या पति का नाम ब्रैकेट में दिया होता है। इसे अपनी पहचान का मुख्य आधार बनाएं।
  • यदि आपको पता है कि आपकी जमीन लगभग कितनी है (जैसे 0.5000 हेक्टेयर), तो लिस्ट में दिए गए क्षेत्रफल से उसका मिलान करें।

कौन सा तरीका आपके लिए सबसे सही रहेगा

भूलेख देखने के कई तरीके होते हैं, लेकिन हर स्थिति में अलग तरीका काम आता है।

  • नाम से खोज: अगर आपके पास जमीन का खसरा नंबर या खाता नंबर नहीं है और आपको सिर्फ जमीन मालिक का नाम पता है, तो यह तरीका आपके लिए सबसे उपयोगी है।
  • खसरा नंबर: अगर आपके पास खसरा संख्या है, तो नाम से खोजने की बजाय खसरा नंबर से जमीन देखना अधिक तेज और सटीक तरीका है। इससे आप भू नक्शा भी आसानी से देख सकते हैं।
  • खाता नंबर: अक्सर पुराने कागजों पर सिर्फ ‘खाता संख्या’ लिखी होती है। यदि आप अपने दादा-परदादा के समय की जमीन ढूंढ रहे हैं, तो खाता संख्या वाला विकल्प सबसे अधिक कारगर होता है क्योंकि इससे पूरे कुनबे की जमीन का हिस्सा स्पष्ट हो जाता है। खाता संख्या से खोजने की जानकारी यहाँ पढ़ें: खाता नंबर से जमीन कैसे देखें
  • भूमि प्रकार से खोज: अगर आप यह जानना चाहते हैं कि किसी क्षेत्र में किस प्रकार की जमीन है (जैसे कृषि, आवासीय), तो यह तरीका उपयोगी होता है।
  • नामांतरण तारीख: यदि आपने हाल ही में तहसील के चक्कर लगाए हैं और यह देखना चाहते हैं कि कंप्यूटर पर आपका नाम चढ़ा या नहीं, तो ‘नामांतरण (Mutation) तारीख’ वाला विकल्प सबसे लेटेस्ट जानकारी देता है।

अगर आपके पास जमीन से जुड़ी कोई जानकारी मौजूद नहीं हो, तो केवल नाम से जमीन देख सकते हैं। आपके लिए नाम से खोज सबसे आसान तरीका है। लेकिन ध्यान रहे डाउनलोड किया गया यह भूलेख आप केवल जानकारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह केवल जानकारी के लिए होती है। कानूनी कामों के लिए हस्ताक्षरित खतौनी की जरूरत होती है।

सामान्य प्रश्न (FAQ)

क्या नाम से खतौनी डाउनलोड की जा सकती है?

हाँ, नाम से जमीन खोजने के बाद आप खतौनी को ऑनलाइन देख सकते हैं और Download PDF विकल्प से इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

क्या ऑनलाइन खतौनी कानूनी रूप से मान्य होती है?

नहीं, ऑनलाइन खतौनी केवल जानकारी के लिए होती है। कानूनी काम के लिए आपको प्रमाणित कॉपी प्राप्त करनी होती है।

नाम डालने पर जमीन नहीं दिख रही है, क्या करें?

अगर नाम डालने पर जमीन नहीं दिख रही है, तो नाम सही हिंदी में लिखें, पूरा नाम दर्ज करें, सही जिला और गांव चुनें और अलग-अलग वर्तनी से भी खोजकर देखें।

क्या ऑनलाइन भूलेख देखना सुरक्षित है?

हाँ, यदि आप केवल UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करते हैं, तो यह पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी अनजान वेबसाइट पर अपनी जानकारी न डालें।

रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज से जुड़े कानूनी शब्द समझ नहीं आ रहे? आसान मतलब जानने के लिए हमारा Legal Info Glossary पेज पर जाकर आसान मतलब समझें।

अगर आपको अभी भी नाम से जमीन खोजने में कोई परेशानी आ रही है, तो नीचे दिया गया वीडियो पूरा जरूर देखें 👇 इसमें हमने हर स्टेप को आसान भाषा में समझाया है, ताकि आप बिना किसी मदद के खुद अपनी जमीन की जानकारी निकाल सकें।

नाम से जमीन देखने का पूरा वीडियो गाइड यहाँ देखें: 👉 https://youtu.be/Pt1GHkWSIVE

निष्कर्ष

अब आप आसानी से सिर्फ नाम डालकर अपनी जमीन की पूरी जानकारी देख सकते हैं। अगर आपको अपने गांव का नाम लिस्ट में नहीं मिल रहा है, तो नीचे कमेंट में बताएं, हम आपकी मदद करेंगे।

1 thought on “नाम से जमीन कैसे देखें UP 2026: मोबाइल से खतौनी निकालें (Step-by-Step)”

Leave a Comment