UP Bhulekh: खसरा नंबर से जमीन कैसे देखें 2026 (नया और सबसे आसान तरीका मोबाइल से)

उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन का सरकारी रिकॉर्ड (खतौनी) देखने के लिए अब आपको तहसील के चक्कर काटने या लेखपाल के पास बार-बार जाने की जरूरत नहीं है। अक्सर लोग अपनी जमीन का सही स्टेटस जानने के लिए परेशान रहते हैं, लेकिन UP Bhulekh पोर्टल की मदद से अब आप अपने मोबाइल से ही आसानी से सब कुछ देख सकते हैं।

इस लेख में हम आपको खसरा नंबर (Plot Number) के जरिए जमीन का विवरण निकालने का ऐसा तरीका बताएंगे जिसे कोई भी आसानी से समझ सकता है। अगर आपके पास केवल खसरा नंबर है, तो आप मात्र 2 मिनट में अपनी पूरी खतौनी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए, इस प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं।

नोट: यदि आप एक ही व्यक्ति के नाम दर्ज सभी प्लॉट की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो हमारा खाता संख्या से जमीन कैसे देखें वाला लेख पढ़ें।

महत्वपूर्ण जानकारी (Key Details)विवरण (Information)
आधिकारिक पोर्टल (Official Website)upbhulekh.gov.in
लेख का विषय (Article Topic)UP Bhulekh खसरा नंबर से देखें
सर्च का तरीका (Search Method)खसरा / गाटा संख्या (Khasra Number)
सेवा शुल्क (Service Fee)निःशुल्क (Free of Cost)
आवश्यक दस्तावेजजिला, तहसील ग्राम का नाम और खसरा नंबर

UP Bhulekh: खसरा नंबर से खतौनी निकालने की प्रक्रिया

जमीन का विवरण देखने के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले upbhulekh.gov.in UP Bhulekh की वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और ‘खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।

khasra number se jamin kaise dekhe up step 1

Step 2: पोर्टल पर जाने के बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी। यहाँ सबसे पहले अपने जनपद (District) का नाम चुनें, फिर अपनी तहसील का चुनाव करें और अंत में अपने ग्राम (Village) के नाम पर क्लिक करें। सुविधा के लिए आप कीबोर्ड से अपने गांव का पहला अक्षर टाइप करके उसे जल्दी ढूंढ सकते हैं।

khasra number se jamin kaise dekhe up step 2

Step 3: गांव चुनने के बाद आपकी स्क्रीन पर जमीन खोजने के कई विकल्प दिखाई देंगे। चूँकि हम खसरा नंबर से जानकारी देख रहे हैं, इसलिए आपको सबसे पहले वाले विकल्प ‘खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें’ पर क्लिक करना होगा। (यहाँ आपको नाम और खाता संख्या से खोजने के विकल्प भी मिलेंगे)।

khasra number se jamin kaise dekhe up step 3

⚠️ ध्यान दें: यहीं पर सही जानकारी भरना बहुत जरूरी है, नहीं तो गलत जमीन खुल सकती है। अगर आपको थोड़ा भी confusion है, तो नीचे वीडियो में यह स्टेप देखकर समझें 👇

Step 4: अब पोर्टल पर दिए गए डिजिटल कीबोर्ड का उपयोग करके अपनी जमीन का खसरा नंबर भरें और ‘खोजें’ बटन पर क्लिक करें।

khasra number se jamin kaise dekhe up step 4

Step 5: अपने जमीन की खसरा नंबर वाले चेक बॉक्स को टिक करके ‘उद्धरण देखें’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

khasra number se jamin kaise dekhe up step 5

Step 6: अब आपकी स्क्रीन पर डिजिटल खतौनी दिख जाएगी। यहाँ आप अपनी जमीन की पूरी जानकारी जैसे मालिक का नाम और क्षेत्रफल आसानी से देख सकते हैं। अपनी पसंद की भाषा चुनें और सभी विवरण अच्छे से चेक करें।

khasra number se jamin kaise dekhe up step 6

Step 7: खतौनी लोड होने के बाद, पेज के ऊपर दिख रहे हरे रंग के ‘Download PDF’ बटन पर क्लिक करें। आपकी फाइल तुरंत गैलरी में सेव हो जाएगी।

khasra number se jamin kaise dekhe up step 7

खतौनी ऑनलाइन चेक करने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

खतौनी निकालने के लिए आपके पास कुछ बुनियादी जानकारियों का होना जरूरी है, ताकि आप बिना किसी गलती के सही रिकॉर्ड प्राप्त कर सकें।

  1. मोबाइल: Online UP Bhulekh चेक करने के लिए मोबाइल या फिर लैपटॉप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. इंटरनेट कनेक्शन: बिना इंटरनेट के UP Bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट नहीं चलती है इसीलिए Online UP Bhulekh चेक करने से पहले अपना इंटरनेट कनेक्शन जरूर चेक कर लें।
  3. जमीन की जानकारी: आपके जमीन की रसीद पर आपको जमीन का खसरा नंबर देखने को मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल करके आप जमीन की पूरी खतौनी डाउनलोड कर सकते है।
  4. सही जिला, तहसील और गांव का नाम: Online UP Bhulekh चेक करते समय आप अपने जिला, तहसील और गांव की सही जानकारी सही जानकारी ही डालें।

UP Bhulekh वेबसाइट नहीं चल रही? (सर्वर एरर और लोड की समस्या का समाधान)

कभी-कभी UP Bhulekh वेबसाइट सही से काम नहीं करती या बहुत देर से जानकारी मिलती है। ऐसे में आप नीचे बताए गए ये आसान तरीके अपनाएँ:

  • सबसे पहले तो अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें कि इंटरनेट सही से चल रहा है या नहीं।
  • जमीन से जुडी सही जानकारी जैसे कि खसरा नंबर, जिला, तहसील और गांव का नाम दर्ज करें।
  • अगर दिन के समय UP Bhulekh पोर्टल बहुत धीमा चल रहा है, तो सुबह 6 बजे से पहले या रात 10 बजे के बाद प्रयास करें, उस समय ट्रैफिक कम होता है।
  • अगर फिर भी समस्या हो और आप Online UP Bhulekh चेक नहीं कर पा रहे तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाएं।

महत्वपूर्ण चेतावनी: ऑनलाइन खतौनी का उपयोग कहाँ करें और कहाँ नहीं?

  • महत्वपूर्ण जानकारी: इंटरनेट से निकाली गई यह खतौनी केवल आपकी जानकारी के लिए है। इसका उपयोग कोर्ट या कानूनी कार्यों में ‘प्रमाणित दस्तावेज’ के रूप में नहीं किया जा सकता। सरकारी कार्यों के लिए तहसील से मुहर लगी कॉपी ही प्राप्त करें सरकारी काम के लिए तहसील से मुहर लगी प्रमाणित कॉपी ही लें।
  • Online UP Bhulekh चेक करते वक़्त हमेशा सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें।
  • कभी भूलकर भी आप अपनी जानकारी किसी अनजान वेबसाइट पर न डालें वरना समस्या हो सकती है।

यूपी जमीन का विवरण खोजने के 5 अन्य तरीके (नाम और खाता नंबर से)

  • खसरा नंबर: यह सबसे तेज और सही तरीका है जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से Online UP Bhulekh चेक कर सकते हैं।
  • खाता संख्या (Khata Number): अगर आपके पास खसरा नंबर नहीं है, तो आप अपनी खाता संख्या से खतौनी निकाल सकते हैं। इसमें परिवार के सभी सदस्यों का विवरण एक साथ मिल जाता है।
  • नाम से खोजें: अगर आपके पास जमीन से जुड़ी कोई भी जानकारी मौजूद न हो तो आपके केवल जमीन के मालिक के नाम से भी खतौनी निकाल सकते हैं।
  • भूमि प्रकार: आपकी जमीन किस प्रकार है यह देखने के लिए आप भूमि प्रकार का इस्तेमाल करके Online UP Bhulekh चेक कर सकते हैं।
  • नामांतरण तारीख: जमीन आपके नाम पर कब रजिस्टर की गयी थी उस तारीख से भी आप जमीन से जुडी पूरी जानकारी निकालना चाहें तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल करें।

FAQ

खसरा नंबर डालने पर जमीन नहीं दिख रही है, क्या करें?

अगर खसरा नंबर डालने पर जानकारी नहीं मिल रही है, तो सबसे पहले यह चेक करें: कि आपने सही खसरा नंबर दर्ज किया है या नहीं। साथ ही सही जिला, तहसील और गांव का चयन करना भी जरूरी है। अगर फिर भी जानकारी नहीं मिले तो संभव है कि रिकॉर्ड अपडेट न हुआ हो या सर्वर की समस्या हो।

क्या Online UP Bhulekh डाउनलोड करना फ्री है?

हाँ, UP Bhulekh वेबसाइट से खतौनी देखना और डाउनलोड करना पूरी तरह मुफ्त है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

क्या ऑनलाइन खतौनी कानूनी रूप से मान्य होती है?

नहीं, ऑनलाइन खतौनी केवल जानकारी के लिए होती है। किसी भी कानूनी काम के लिए आपको प्रमाणित कॉपी लेनी होती है।

अगर आपको अभी भी खसरा नंबर से जमीन देखने में कोई परेशानी आ रही है, तो नीचे दिया गया वीडियो पूरा जरूर देखें 👇 इसमें हर स्टेप को आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि आप बिना किसी मदद के खुद अपनी जमीन की जानकारी निकाल सकें।

नाम से जमीन देखने का पूरा वीडियो गाइड यहाँ देखें: 👉 https://youtu.be/Pt1GHkWSIVE

निष्कर्ष

आज के इस डिजिटल दौर में UP Bhulekh पोर्टल ने उत्तर प्रदेश के किसानों और जमीन मालिकों के काम को बहुत आसान बना दिया है। इस लेख में हमने विस्तार से समझा कि कैसे आप मात्र कुछ स्टेप्स में अपने मोबाइल से खसरा नंबर के जरिए जमीन का विवरण आसानी से निकाल सकते हैं।

अब आपको छोटी-छोटी जानकारी के लिए तहसील के चक्कर लगाने या सरकारी दफ्तरों में समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि ऑनलाइन निकाली गई यह प्रति केवल आपकी जानकारी के लिए है; कानूनी कार्यों के लिए आपको तहसील से प्रमाणित कॉपी ही लेनी चाहिए।

उम्मीद है अब आप आसानी से खसरा नंबर से अपनी जमीन का रिकॉर्ड देख पाएंगे। अगर आपको खसरा नंबर डालने के बाद भी रिकॉर्ड देखने में कोई परेशानी आ रही है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल जरूर पूछें।

अगला लेख जरूर पढ़ें: यदि आपके पास खसरा नंबर नहीं है, तो परेशान न हों! हमारे अगले लेख में हम बताएंगे कि कैसे आप अपने नाम से जमीन की खतौनी निकाल सकते हैं। इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी जागरूक बन सकें।

Leave a Comment