अगर आप दिल्ली में कोई प्लॉट, खेत या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, या अपनी जमीन का सही सरकारी नक्शा देखना चाहते हैं, तो केवल खतौनी या जमाबंदी देखना ही काफी नहीं होता। यह जानना भी जरूरी है कि आपकी जमीन नक्शे में कहां स्थित है, उसकी बाउंड्री कैसी है और उसका खसरा नंबर किस स्थान पर आता है।
चाहे आपकी जमीन दिल्ली शहर के किसी इलाके में हो या नरेला, बवाना, अलीपुर, नजफगढ़, कंझावला जैसे राजस्व गांवों में, अब आप दिल्ली सरकार के GIS भू-नक्शा पोर्टल की मदद से यह जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि दिल्ली सरकार के GIS भू-नक्शा पोर्टल से अपनी जमीन का GIS भू-नक्शा कैसे देखें, खसरा नंबर से लोकेशन कैसे खोजें और नक्शा डाउनलोड कैसे करें।
दिल्ली भू-नक्शा (GIS Map) ऑनलाइन कैसे देखें?
Step 1: सबसे पहले दिल्ली सरकार के इंद्रप्रस्थ भूलेख (DLRC) की आधिकारिक वेबसाइट dlrc.delhi.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे “नक्शा / GIS Map” विकल्प पर क्लिक करें।

Step 2: अब आपके सामने दिल्ली का पूरा GIS नक्शा खुल जाएगा। यहां आपको दिल्ली के सभी जिले दिखाई देंगे।

Step 3: अब आपके सामने दिल्ली का पूरा GIS नक्शा दिखाई देगा। नक्शे के बाईं ओर (+) और (-) बटन दिए गए हैं। (+) बटन पर क्लिक करके आप नक्शे को Zoom In (बड़ा) कर सकते हैं और (-) बटन पर क्लिक करके Zoom Out (छोटा) कर सकते हैं। जैसे-जैसे आप नक्शे को ज़ूम करेंगे, जिले के अंदर मौजूद छोटे-बड़े गांव, सड़कें और अलग-अलग खसरा नंबर स्पष्ट दिखाई देने लगेंगे।

Step 4: अपनी जमीन देखने के लिए आप ऊपर दिख रहे Khasra Information वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने अपनी खसरा की जानकारी देने की जगह खुलकर आ जाएगी।

Step 5: अब Revenue Khasara Info फॉर्म में सबसे पहले District, Division और Village चुनें। इसके बाद Rectangle वाले ड्रॉपडाउन में डिफ़ॉल्ट रूप से 0 दिखाई देगा। इस Rectangle को चुनते ही नीचे Khasra वाले ड्रॉपडाउन में उस क्षेत्र के उपलब्ध खसरा नंबर दिखाई देने लगेंगे। अब अपनी जमीन का सही खसरा नंबर चुनें।

💡 ध्यान दें: Rectangle चुनने से पहले Khasra की सूची दिखाई नहीं देती। इसलिए पहले सही Rectangle चुनें, उसके बाद ही अपनी जमीन का खसरा नंबर चुनें।
Step 6: जमीन के लोकेशन की सही जानकारी डालने के बाद आप जमीन का खसरा नंबर भी डालिए और खसरा नंबर दर्ज करने के बाद संबंधित रिकॉर्ड दिखाई देगा। पूरी जानकारी देखने के लिए View Ownership Detail पर क्लिक करें।

Step 7: View Ownership detail के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका नक्शा खुलकर आ जाएगा। आप इस नक्शे को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करने या प्रिंट करवा कर अपने पास रखने के लिए Print Map वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

Step 8: आपके सामने आपका जमीन का नक्शा, खसरा नंबर के सहित खुलकर आ जाएगा। नक्शे में जो हाइलाइटेड जमीन होगी वही आपकी जमीन होगी।

📌 अगला कदम: नक्शा देखने के बाद जमीन की खतौनी और जमाबंदी (फर्द) भी जरूर जांचें। इससे आप मालिक का नाम, खाता विवरण और अन्य राजस्व रिकॉर्ड भी सत्यापित कर सकते हैं।
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डाउनलोड किया गया यह नक्शा केवल जानकारी के लिए होता है। इसका उपयोग आप किसी भी कानूनी कार्यों या बैंक से लोन लेने में या फिर क्रेडिट किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में नहीं कर सकते।
दिल्ली GIS भू-नक्शा (Geographic Information System) क्या है?
दिल्ली सरकार ने अब अपने नक्शा पोर्टल को GIS (जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम) तकनीक से जोड़ दिया है। आम तौर पर पुराना नक्शा सिर्फ सफेद कागज़ पर खिंची काली लकीरों जैसा होता है, लेकिन GIS आधारित भू-नक्शा पूरी तरह से आधुनिक है।
इसमें खसरा नंबर के आधार पर जमीन की लोकेशन डिजिटल नक्शे पर दिखाई जाती है। जिससे ज़मीन की सटीक लोकेशन का पता चलता है, और संबंधित खसरा नंबर की जानकारी देखी जा सकती है।
शजरा नक्शा और GIS नक्शा में क्या अंतर है?
कई लोग पुरानी भाषा में नक्शे को ‘शजरा’ या ‘लट्ठा’ कहते हैं। आइए समझते हैं कि डिजिटल हो जाने से यह कितना बदल गया है:
- शजरा नक्शा (Traditional Shajra): यह कपड़े या मोटे कागज पर पटवारी द्वारा बनाया गया हाथ का पारंपरिक शजरा नक्शा डाउनलोड करने या देखने का पुराना माध्यम था। समय के साथ इसके फटने या इसमें हेरफेर होने की गुंजाइश रहती थी। नरेला या आउटर दिल्ली बेल्ट के कुछ गाँवों में, जहाँ आज भी पीएलआर एक्ट लागू है, लोग इसी के आधार पर अपना किला नंबर से नक्शा मिलाते थे। इसमें आस-पास की आधुनिक इमारतों या रास्तों का पता नहीं चलता था।
- GIS नक्शा (Modern GIS Map): यह डिजिटल GIS तकनीक पर आधारित सरकारी नक्शा है। इसमें खसरा नंबर के आधार पर जमीन की लोकेशन और उपलब्ध राजस्व जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है। पुराने कागजी नक्शे की तुलना में इसे ऑनलाइन देखना, खोज करना और उपयोग करना अधिक सुविधाजनक है।
Delhi Naksha Online देखने के फ़ायदे क्या हैं ?
डिजिटल नक्शा निकालने से आपको अपनी प्रॉपर्टी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं:
- सटीक बाउंड्री की जानकारी: आपके प्लॉट या खेत की वास्तविक सीमाएं कहाँ से कहाँ तक हैं, यह साफ़ हो जाता है।
- खसरा नंबर की सही लोकेशन: गाँव के पूरे नक्शे में आपका खसरा नंबर किस तरफ स्थित है, आप आसानी से देख सकते हैं।
- सरकारी रास्तों का पता चलना: आपकी ज़मीन के पास से कोई सरकारी रास्ता (सड़क) निकल रहा है या नहीं, इसकी पूरी तस्वीर साफ़ हो जाती है।
- धोखाधड़ी से बचाव: कोई भी भू-माफिया आपको किसी दूसरे का प्लॉट दिखाकर गलत रजिस्ट्री नहीं करवा सकता।
कागज़ (खतौनी) और सरकारी नक्शे में ज़मीन का साइज़ अलग-अलग दिखे, तो क्या करें?
कई बार ऐसा होता है कि आपकी ज़मीन के कागज़ात (खतौनी) में ज़मीन का रकबा/क्षेत्रफल कुछ और लिखा होता है, लेकिन जब आप उसे ऑनलाइन नक्शे (Bhu Naksha) में देखते हैं, तो वहाँ उसका साइज़ छोटा या बड़ा दिखाई देता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ‘मिसमैच’ हुआ है, तो ये कदम उठाएं:
- घबराएं नहीं: यह तकनीकी खराबी या डिजिटल मैपिंग एरर के कारण हो सकता है की आपका मैप वेबसाइट पर अपडेट नहीं हुआ हो।
- सीमांकन (Demarcation) के लिए आवेदन करें: ऐसी गलती सुधारने के लिए आपको अपने क्षेत्र के एसडीएम (SDM) दफ्तर में ‘नक्शा दुरुस्ती’ या ज़मीन की पैमाइश (Demarcation) के लिए सरकारी फीस के साथ आवेदन करना होगा।
- पटवारी सर्वे: इसके बाद राजस्व विभाग की टीम (कानूनगो और पटवारी) ईटीएस (ETS Machine) लेकर मौके पर आएगी और वास्तविक पैमाइश करके डिजिटल रिकॉर्ड को अपडेट करेगी।
दिल्ली में ज़मीन खरीदने से पहले भू-नक्शा क्यों देखे?
यदि आप दिल्ली के ग्रामीण या अर्ध-शहरी इलाके में कोई प्लॉट ले रहे हैं, तो टोकन मनी देने से पहले नक्शे में इन बातों को 100% वेरिफाई करें:
- मालिक का मिलान: नक्शे पर क्लिक करके देखें कि ‘Plot Info’ में दिख रहा नाम वही है जिससे आप ज़मीन खरीद रहे हैं।
- प्लॉट का शेप: जो प्लॉट आपको मौके पर दिखाया जा रहा है, उसका आकार (चौकोर, तिकोना आदि) ऑनलाइन नक्शे से मेल खाना चाहिए।
- पहुँच मार्ग (Access Road): नक्शे में यह सुनिश्चित करें कि आपके प्लॉट तक पहुँचने के लिए कोई आधिकारिक या चक रोड (सरकारी रास्ता) दर्ज है या नहीं।
ऑनलाइन नक्शे का उपयोग कहाँ करें?
- केवल निजी जानकारी के लिए: इंटरनेट से डाउनलोड किया गया यह डिजिटल भू-नक्शा केवल आपकी व्यक्तिगत जानकारी और ज़मीन की स्थिति जांचने के लिए है।
- कानूनी व सरकारी कार्यों के लिए: यदि आपका किसी से ज़मीन का सीमा विवाद (Boundary Dispute) चल रहा है, कोर्ट केस है, या आप बैंक से बड़ा लोन ले रहे हैं, तो यह साधारण ऑनलाइन कॉपी मान्य नहीं होगी। इसके लिए आपको राजस्व विभाग (एसडीएम या तहसीलदार कार्यालय) जाकर सरकारी पटवारी द्वारा प्रमाणित (Certified/Signed) नक्शा ही निकलवाना होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
क्या दिल्ली के लाल डोरा (Lal Dora) क्षेत्र का नक्शा भी ऑनलाइन देखा जा सकता है?
जी नहीं, खतौनी की तरह ही दिल्ली के लाल डोरा (आबादी क्षेत्र) की जमीनों का नक्शा इस डिजिटल भू-नक्शा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होता है। लाल डोरा क्षेत्र की जमीनों के नक्शे और पैमाइश के लिए आपको संबंधित एसडीएम दफ्तर या डीडीए से ही संपर्क करना पड़ता है।
खसरा नंबर डालने पर नक्शा क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?
इसके दो मुख्य कारण हो सकते हैं। पहला, या तो आपने जिला और गाँव का चुनाव गलत किया है। दूसरा, यदि सब सही है और फिर भी ‘No Record’ आ रहा है, तो संभव है कि वह ज़मीन दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा लैंड पूलिंग या किसी सरकारी प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित (Acquire) कर ली गई हो, जिससे उसका डिजिटल मैप स्टेटस बदल गया है।
क्या दिल्ली भू-नक्शा डाउनलोड करने के लिए कोई फीस देनी होती है?
नहीं, दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल से अपनी ज़मीन का डिजिटल मैप देखना, खसरा नंबर खोजना और उसकी वेब-कॉपी डाउनलोड करना पूरी तरह से मुफ्त (Free) है।
क्या दिल्ली भू-नक्शा देखकर जमीन की सही लोकेशन पता चल जाती है?
हाँ, GIS मैप में खसरा नंबर के आधार पर जमीन की लोकेशन देखी जा सकती है। हालांकि कानूनी सीमांकन (Demarcation) के लिए राजस्व विभाग द्वारा की गई पैमाइश ही मान्य होती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस डिजिटल युग में दिल्ली सरकार के GIS भू-नक्शा पोर्टल ने प्रॉपर्टी मालिकों और खरीदारों का काम बेहद आसान बना दिया है। ज़मीन खरीदने से पहले या अपनी बाउंड्री चेक करने के लिए GIS भू-नक्शा पोर्टल का इस्तेमाल ज़रूर करें ताकि आप किसी भी तरह की धोखाधड़ी या गलत प्रॉपर्टी की खरीद से बच सकें। हालांकि, किसी भी पक्के कानूनी काम या कोर्ट-कचहरी के मामले में तहसील से मुहर लगी प्रमाणित प्रति (Certified Copy) ही कानूनी रूप से वैध मानी जाएगी।

नेहा यादव एक इंजीनियर हैं, जो जमीन (Land Records) से जुड़े कागजात और सरकारी डेटा को सरल भाषा में समझाने का काम करती हैं। अपनी तकनीकी समझ की मदद से वे जटिल जानकारी को आसान बनाती हैं, ताकि हर कोई उसे आसानी से समझ सके।
Bhumi Gyan के माध्यम से उनका उद्देश्य लोगों को जमीन रिकॉर्ड, जमाबंदी, भूलेख और सरकारी भूमि प्रक्रियाओं की सही जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराना है।